तिल्दा: बैकुंठ जलसो के बीच रेल लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला आरपीएफ पुलिस ने पहुंचायाअस्पताल
Tilda, Raipur | May 25, 2026 रात्रि लगभग 1 बजे के बाद तिल्दा के आगे बैकुंठ जलसो के मध्य रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला उसके सिर पर गंभीर चोटे हैं वह अज्ञात व्यक्ति हिंदी नहीं बोल पा रहा बंगाली भाषा में बातचीत कर रहा है आरपीएफ पुलिस ने सूचना के बाद उक्त घायल व्यक्ति को तिल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है और नेवरा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है