बालोद: भैंसबोड़ शिविर में 801 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात
Balod, Balod | May 18, 2026 सुशासन तिहार 2026 के तहत डौण्डी विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ में सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े 902 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 801 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।