पंचकूला: सूरजपुर की महादेव कॉलोनी के दो घरों में चोरी, लाखों का सामान चुरा ले गए चोर, मामला दर्ज
पंचकूला जिला के गांव सूरजपुर में अज्ञात चोरों के द्वारा रात के समय में दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार अज्ञात चोरों के द्वारा दोनों घरों से लाखों का सामान चोरी किया गया है जिसमें सोने चांदी के गहने और कैश शामिल है। पुलिस को चोरी की शिकायत दे दी गई है।