गोरखपुर: कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का एक्शन जारी, दो जगहों पर दबिश देकर 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो FIR दर्ज
आबकारी निरीक्षक सेक्टर -2 श्याम कुमार गुप्ता,आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-01 अरविंद कुमार गुप्ता,लेखराज सिंह सब इंस्पेक्टर प्रवर्तन 1और अब्दुल जव्वाद सब इंस्पेक्टर प्रवर्तन-1 की संयुक्त टीम द्वारा राजघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चकरा अव्वल में दबिश देकर 35 लीटर और गीडा क्षेत्र के ग्राम बारिया टोला में दबिश देकर 55 लीटर,यानी कुल 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है