महिदपुर: महिदपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': बालेश्वर के हत्यारे 24 घंटे में पकड़े गए, जंगल में गला रेतकर की थी हत्या
महिदपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की एक गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सेमलिया रोड स्थित पीली खाई जंगल में हुई युवक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तकनीक और मुखबिर तंत्र के सटीक तालमेल से पुलिस ने उस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। घटना की