कोल: जवां में कार और ऑटो की भिड़ंत में मां-बेटी सहित 3 की मौत, 4 माह की गर्भवती थी विवाहिता, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 13, 2026 जवां में कार व ऑटो की जोरदार भिड़ंत में मां बेटी सहित 3 लोगों की मौत हो गई। 50 वर्षीय मीना अपनी विवाहित बेटी शाइस्ता के साथ शादी समारोह में अलीगढ़ आई थी। शाइस्ता इन दोनों चार महीने की गर्भवती थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह रविवार को वापस बरौली ऑटो से जा रहे थे। जवां में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।