कॉमेंट में अपनी राय दे और शेयर करे।
23 जून को जांजगीर-चांपा में मंडप में टूटी शादी ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा था। दुल्हन मुस्कान ने उस समय दूल्हे संत कुमार के कथित रूप से नशे में होने पर शादी से इनकार कर दिया था। अब 16 दिन बाद दोनों ने खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की है। दोनों का दावा है कि शादी वाले दिन जो हुआ, वह एक साजिश थी और बाद में बातचीत के बाद सभी गलतफहमियां दूर हो गईं। हालांकि, उस दिन हुई घटना को लेकर किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। #CGVoiceNews #JanjgirChampa #BreakingNews
Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 9, 2026