शाजापुर: ग्राम बनाखेड़ी में एक व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
ग्राम बनाखेड़ी में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। बनाखेड़ी निवासी 30 वर्षीय महेश पिता गंगाराम को घर पर करंट लग गया। महेश को लेकर परिजन शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया।