शाजापुर: विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के तहत जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ प्रणील जायसवाल ने मौजूद महिलाओं से कहा कि प्रतिवर्ष ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना है।