ऊंचाहार: एनटीपीसी में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मीडिया से हुए मुखातिब
ऊँचाहार क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना में आयोजित बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, इस दौरान मंत्री ने कार्यक्रम में 32स्कूल की बालिकाओं को एक एक आम का पौधा भेंट किया।मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री ने कहा कि, अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए उद्यान विभाग कोशिश कर रहा है।