सिकंदरा: जगन्नाथपुर के पास गड्ढों से अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटा गिट्टी लदा डंफर, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
जगन्नाथपुर के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे गिट्टी लादकर रसूलाबाद जा रहा एक डंपर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में डंपर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। डंपर चालक वकील ने बताया कि वह झांसी से डंपर में गिट्टी लादकर रसूलाबाद जा रहे थे। ज