हाथरस: शराबी पति ने आपसी विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या की, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी मे आपसी लड़ाई झगड़े में शराबी पति द्वारा अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना प्रकाश मे आई है। पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर गांव गढ़ी परती बनारसी पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।