चक्रधरपुर: चक्रधरपुर की पुरानीबस्ती में सारंगी परिवार ने की इष्ट देवी मां तारा की पूजा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महाष्टमी के दिन चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती में श्री श्री मां तारा समिति के तत्वावधान में सारंगी परिवार की ओर से अपनी इष्ट देवी मां तारा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां तारा के समक्ष शीश नवाकर परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा।