सतना। पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक प्रितेश सिंह को सम्मानित किया गया। पुलिस परिवार में हादसे का शिकार हुए लोगों की बैंकिंग समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण करने पर यह सम्मान पुलिस विभाग के द्वारा प्रदान किया गया है।