बालोद: महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, बूथ स्तर तक विस्तार की रणनीति पर हुई चर्चा
Balod, Balod | May 27, 2026 राजीव भवन बालोद में छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा की उपस्थिति में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।