किस्को: इंटेक महाधिवेशन: मजदूरों की आवाज बुलंद करने का मंच, निशीथ जायसवाल ने कहा - 30 मई को होगा भव्य आयोजन
30 मई को होगा भव्य आयोजन, नागपुरी कलाकारों की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण का केंद्र लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड स्थित मिडिल स्कूल मैदान में इंटक यूनियन के महासचिव सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के मार्गदर्शन में आगामी 30 मई को छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का भव्य महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा। महाधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने को