मेदिनीनगर (डालटनगंज): चैनपुर में आपसी विवाद में चली गोली, 8 वर्षीय बच्चा घायल, मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभंडी गांव में बुधवार शाम लेनदेन के विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस दौरान एक 8 वर्षीय बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान सोनपुरवा निवासी सरयू पासवान के पुत्र विवेक कुमार (8 वर्ष