Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
tajkhan1988_3
47
1
पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 5 में देर रात चली गोलियां, पार्षद के देवर पर जानलेवा हमला
Panchkula, Panchkula
| Jun 4, 2026
MORE NEWS
पंचकूला से आज 28 जुलाई के 5 मुख्य समाचार #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026
पंचकूला मेयर शाम लाल बंसल ने HBPE के नवनियुक्त चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली से की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने भारतीय जनता पार्टी (हरियाणा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (HBPE) के नवनियुक्त चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मोहन लाल बड़ौली को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान मेयर शाम लाल बंसल के साथ पंचकूला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल और शिवालिक बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर भी मौजूद रहे। मेयर शाम लाल बंसल ने विश्वास जताया कि मोहन लाल बड़ौली के अनुभवी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण से HBPE जनहित और श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने ईश्वर से बड़ौली के उत्तम स्वास्थ्य, सफल और यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना भी की। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026
पंचकूला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर, चार डीपीसी, निर्माणाधीन दुकान और सड़क नेटवर्क ध्वस्त पंचकूला, 28 जुलाई। पंचकूला प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को गांव बतौर में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन और जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में बनी चार डीपीसी, एक निर्माणाधीन दुकान तथा सड़क नेटवर्क को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया। अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार डिम्पी राठी और भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी निर्माण कार्य या कॉलोनी विकसित करने से पहले नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से आवश्यक सीएलयू (CLU) एवं लाइसेंस की अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति किए गए निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि बिना विभागीय अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या अनधिकृत कॉलोनी विकसित न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। #पंचकूला #बतौर #अवैध_कॉलोनी #डीटीपी #बबीता_गुप्ता #सतपाल_शर्मा #अवैध_निर्माण #हरियाणा #समाचार_संसार_न्यूज़24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026
डीसीपी अदिति सिंह की अध्यक्षता में क्राइम समीक्षा बैठक: पेंडिंग केस शीघ्रता से निपटाने के आदेश, गंभीर अपराधों को लेकर रोडमैप तैयार डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा, आधुनिक तकनीक और एप्स के अधिकतम इस्तेमाल से जांच होगी और पारदर्शी व प्रभावी: डीसीपी अदिति सिंह आदतन, पैरोल और जेल से छूटे अपराधियों पर रहेगी नजर, ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटनाएं रोकने का प्लान तैयार पंचकूला/ 28 जुलाई: पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में डीसीपी अदिति सिंह ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध और अन्य गंभीर मामलों में बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए डीसीपी ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को चोरी, स्नैचिंग, घरों में चोरी और वाहन चोरी के मामलों का अध्ययन कर अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार एक एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अपने क्षेत्र में नियमित चेकिंग करें, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच करें और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की दिशा में काम करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आदतन अपराधियों, जेल से छूटे और पैरोल पर आए अपराधियों पर विशेष नजर रखी जाए। बैठक में एनडीपीएस एक्ट, जुआ, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा सड़क दुर्घटना वाले हॉटस्पॉट चिन्हित कर वहां हादसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया। डीसीपी अदिति सिंह ने पुलिस विभाग की आधुनिक तकनीकी एप्लीकेशनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, जांच की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा पुलिस कार्यों के निष्पादन में समय की बचत भी होगी। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस की सभी टीमें पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं। अपराध पर नियंत्रण रखना, कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026
सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर स्कूली छात्रों के बीच पहुंची पंचकूला ट्रैफिक पुलिस: मोतीलाल आर्य स्कूल में 320 विद्यार्थियों को यातायात नियमों को लेकर किया जागरुक पंचकूला/ 28 जुलाई :- पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों विशेषकर स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला के सेक्टर-7 स्थित मोतीलाल आर्य मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला की ओर से यातायात नियम जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने, ट्रैफिक संकेतों की पहचान करने तथा वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस के एसपीओ रोशन लाल द्वारा छात्रों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पैदल सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के बारे में भी समझाया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार पंचकूला पुलिस समय-समय पर स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहती है ताकि बच्चों में शुरुआत से ही यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, इसलिए उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन ने भी ट्रैफिक पुलिस पंचकूला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन में सुरक्षित व्यवहार अपनाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026
1