पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में मोबाइल शॉप के शटर काटकर चोरों ने 40 लाख का मोबाइल और कैश चुराया, CCTV में कैद हुई वारदात
Purnea East, Purnia | May 3, 2026
पूर्णिया में मोबाइल शॉप में चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर शॉप का शटर काटकर 40 लाख रुपए के मोबाइल और 15 हजार कैश पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित मोबाइल शॉप संचालक की पहचान डगरूआ निवासी करण कुमार साह के रूप में हुई है। इस संबंध थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी पूर्व चौक की है। सीसीटीवी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है