Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
purnea_nagar
No video available
13
पूर्णिया पूर्व: बताओ बेटा बताओ के लोचन के साथ सृजनात्मक पाठशाला का आयोजन
Purnia East, Purnia
| Sep 4, 2021
#other
MORE NEWS
।।।समाहरणालय, पूर्णिया।।। ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति:---819, --------------------------- *दिनांक -23/06/2026* ================== शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण:-- प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारीयो एवं केंद्राधीक्षकों को ब्रीफिंग में दिया गया कई महत्त्वपूर्ण निदेश:- दिनांक 24 जून 2026 बुधवार को एकल पाली के दो प्रश्नपत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम प्रश्न पत्र 10:00 बजे पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक एवं द्वितीय प्रश्न पत्र 12:00 बजे मध्यान्ह से 01: 30 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। जिला मुख्यालय में कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन निर्धारित है। इस परीक्षा में कुल 5645 परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पूर्णिया द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज के अर्द्धव्यास में बी० एन० एस० एस० की धारा 163 के अंतर्गत दिनांक 24 जून 2026 को निषेधाज्ञा जारी किया गया । परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 से 9:00 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को दोनों पेपर की परीक्षा पूर्ण होने के बाद ही परीक्षा केंद्रों से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर स्टेशनरी का कोई सामान, कागज के टूकड़े, ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, इरेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, वाई-फाई गैजेट, सामान्य घड़ी/ कलाई घड़ी , एटीएम कार्ड, डिजिटल डायरी इत्यादि जैसे सामग्री ले जाना पूर्ण प्रतिबंध है। ------------------------ जिलाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री शौर्य सुमन भा०पु०से०की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक किया गया । शांतिपूर्ण एवं सदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल तरीके से बायोमेट्रिक दोनों हाथों के अंगुठो का निशान लेने की व्यवस्था की गई है। ब्रीफिंग बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक पूर्णिया द्वारा सभी केंद्राधीक्षक एवं संबंधित दंडाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जैमर एवं बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधियों का गहनता से जांच करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय पर अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में वरीय उप समाहर्ता, श्री इंद्रजीत कुमार को जिम्मेवारी सौंप गई है। समाहरणालय में स्थापित जिला नियत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06454-243000/242310/241555 है। उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के अनुभवी पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है साथ ही जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में श्री रवि राकेश,अपर समाहर्ता, पूर्णिया (मो0-9473 191359) एवं श्री आलोक रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया (मो0- 8544 28350) रहेंगे सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक एवं जैमर के इंतजाम किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार कड़ी नजर रख रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी। परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन को लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था एवं विभागीय जांच,अपर पुलिस अधीक्षक, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल एवं क्षेत्रीय पदाधिकारिगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 23, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 819 दिनांक 23/06/2026, =================== बिहार के वर्तमान पुलिस थानों हेतु CCTNS CAS 1.0 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन:- बिहार में CCTNS CAS 1.0 परियोजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से NIC बिहार द्वारा 23 जून 2026 को एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उन पुलिस थानों के लिए आयोजित की गई, जहाँ वर्तमान में DigiGov Non-CAS CCTNS एप्लिकेशन संचालित है। कार्यशाला का उद्देश्य CCTNS CAS 1.0 के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देना तथा गृह विभाग, बिहार सरकार की अपेक्षाओं को पूर्ण करना है। कार्यशाला का आयोजन Ajitabh Kumar (आई.पी.एस.), अपर पुलिस महानिदेशक (SCRB एवं आधुनिकीकरण), बिहार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को Dr. Shailesh Kumar Shrivastava, उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (SIO), बिहार द्वारा संबोधित किया गया। इस कार्यशाला में बिहार के सभी जिलों से पुलिस पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 500 प्रतिभागियों की उपस्थिति ने राज्यव्यापी स्तर पर CCTNS CAS 1.0 के क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। अपने संबोधन में डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने बिहार के सभी पुलिस थानों में CCTNS CAS 1.0 के समयबद्ध एवं सुचारु कार्यान्वयन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि NIC बिहार इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के माध्यम से बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा राज्य द्वारा विकसित नवाचारों एवं कार्यान्वयन मॉडल को अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यशाला के दौरान National Crime Records Bureau (NCRB) के प्रतिनिधियों ने CCTNS CAS 1.0 की प्रमुख विशेषताओं एवं कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। Navin Kumar, वरिष्ठ निदेशक (आईटी), NIC बिहार ने परियोजना के सफल माइग्रेशन एवं राज्यव्यापी कार्यान्वयन की रणनीति एवं रोडमैप पर अपने विचार प्रस्तुत किए। CCTNS CAS 1.0 के सभी मॉड्यूलों पर विस्तृत प्रशिक्षण सत्र Ram Bhagawan Singh, संयुक्त निदेशक (आईटी), Pradeep Nayak, संयुक्त निदेशक (आईटी) तथा Abhishek Kumar, उप निदेशक (आईटी) द्वारा संचालित किए गए। प्रशिक्षण में परिचालन प्रक्रियाओं, कार्यप्रवाह प्रबंधन, डेटा प्रबंधन तथा एप्लिकेशन के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से समझाया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया, विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछे तथा नई प्रणाली को अपनाने के प्रति सकारात्मक उत्साह व्यक्त किया। बिहार के विभिन्न जिलों के जिला सूचना विज्ञान अधिकारियों (DIOs) एवं अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारियों (ADIOs) के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीमों ने कार्यशाला के दौरान तकनीकी सहयोग एवं व्यावहारिक सहायता प्रदान की, जिससे प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं जिला स्तर पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित हुआ। यह कार्यशाला बिहार में CCTNS CAS 1.0 के राज्यव्यापी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा बिहार पुलिस, SCRB, NCRB एवं NIC बिहार की डिजिटल पुलिसिंग को सशक्त बनाने, अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के कुशल प्रबंधन तथा प्रौद्योगिकी आधारित नागरिक-केंद्रित पुलिस सेवाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करती है। उक्त कार्यशाला के दौरान पूर्णिया एन आई सी में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी तथा ए डी ई ओ शालिनी कुमारी,सूरज कुमार नेटवर्क अभियंता, आशीष प्रिंस नेटवर्क अभियंता, विनोद कुमार गिरी जिला रोल आउट मैनेजर मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 23, 2026
पूर्णिया में बाइक व ट्रैक्टर के बीच टक्कर,बिजली खम्भे पर चढ़ा ट्रैक्टर
Purnia East, Purnia | Jun 23, 2026
भारत घूमने आए विदेशी पर्यटक की मुसीबत, पासपोर्ट-वीजा चोरी होने के बाद ईंट भट्ठे में कर रहा मजदूरी#ViralVideo #ForeignTourist #Australia #PassportTheft #VisaLost
Purnia East, Purnia | Jun 23, 2026
"पैसे लिए, चालान नहीं कटा!" युवक ने महिला पुलिसकर्मी से किया सवाल #PatnaTrafficPolice #PatnaNews #TrafficChallan #ViralVideo #BiharNews
Purnia East, Purnia | Jun 23, 2026
पूर्णिया पूर्व: बताओ बेटा बताओ के लोचन के साथ सृजनात्मक पाठशाला का आयोजन - Purnia East News