शाहजहांपुर: स्वास्थ्य विभाग से जुड़े फर्जी मेडिकल क्लेम मामले में FIR दर्ज, कोतवाली चौक में कई लोगों पर मुकदमा: डीएम ने दी जानकारी
शाहजहांपुर।स्वास्थ्य विभाग से जुड़े फर्जी चिकित्सा प्रतिपूर्ति मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद कोतवाली चौक में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कई लोगों ने फर्जी मेडिकल बिल लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया