सदर: प्रयागराज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के एजेंडे में सरकारी नौकरी नहीं है
Sadar, Allahabad | Jun 29, 2026
प्रयागराज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा- भाजपा के एजेंडे में सरकारी नौकरी नहीं है। वह युवाओं की नाराजगी की परवाह नहीं कर रहे हैं। यूपी में 20 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूल बंद हो गए। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार परीक्षा नहीं करा पा रही है। सरकार पूरी तरह फेल है।