कासगंज: होडलपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हुआ हादसा, महिला गंभीर झुलसी, भैंस की हुई मौत
सोरों कोतवाली क्षेत्र के होडलपुर गांव में सोमवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से गुड्डो पत्नी सुरेश बघेल गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को 108 एंबुलेंस से सीएचसी सोरों पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।