पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर होगा विशेष आयोजन
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार यात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा साथी उन्हें फल वाले पौधे भी वितरित किए जाएंगे। मुख्य टर्मिनल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य प्रस्तुति और बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।