पिथौरा: चर्च की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर पिथौरा में क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने NH-53 टप्पा में किया चक्का जाम
पिथौरा में चर्च की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने NH-53 में आज घंटे भर तक चक्का जाम करते हुए जमकर नारेबाजी की है। बताया जा रहा है कि चर्च की जमीन पर एक व्यक्ति के द्वारा अवैध कब्जा कर भवन निर्माण कर लिया गया है। इसे हटाने की मांग को लेकर आज क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने NH-53 टप्पा में घंटे भर तक चक्का जाम किया।