बक्सर: जिले में वार्निंग लेवल को पार कर खतरे के निशान के पास 59.65 मीटर पर पहुंचा गंगा का जलस्तर, दियारा के लोगो की बढी परेशानी
Buxar, Buxar | Sep 15, 2024 बक्सर. गंगा में पानी बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है. रविवार को जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई. जिससे गंगा के निचले इलाके में बाढ़ का खतरा सताने लगा है. जलस्तर में बढ़ोतरी का क्रम 12 सितंबर से जारी हुआ जो रविवार की शाम तक जारी था. हालांकि जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार अब कम होने लगी है. शाम 6 बजे 59.65 मीटर हो गया था.