दनियावां: अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में दैनिक मजदूरी वृद्धि को लेकर सीमेंट निर्माण मजदूरों का प्रदर्शन
अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के सीमेंट निर्माण करने वाले मजदूरों ने दैनिक मजदूरी वृद्धि को लेकर फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया है। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है। जल्द से जल्द दैनिक मजदूरी 438 से बढाकर 783 रुपया करने की मांग किया है। यदि प्रबंधन द्वारा मांग को नहीं माना गया तो मजदूरों ने उग्र आंदोलन करने की भी बात कहा है।