भिवानी: भिवानी मतदान के बाद 15 युवाओं सहित 29 ने किया रक्तदान,पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने रक्तदान कर दिया सराहनीय संदेश
पहले जलपान, फिर मतदान और फिर रक्तदान की मुहिम के तहत स्वर्णकार सेवा परिषद भिवानी-0795 व वंशिका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय फ्रीडम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने की। इस मौके पर 15 युवाओं सहित 29 ने रक्तदान किया। जिन्हे शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बैज लगाए।