भिवानी: भिवानी चाकू से हमला कर आटो चालक की हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज
शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास का है। गांव मानहेरू निवासी मोनू ने बताया कि उनका भाई 31 वर्षीय सोमबीर आटो चालक था। शनिवार सुबह गांव नांगल निवासी राहुल ने उसके भाई सोमबीर का आटो बुकिंग पर ले लिया और उसके साथ गांव मानहेरू का एक युवक भी था। जब वे कोंट रोड पहुंचे तो अचानक ही किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया आरोपितों ने उसके भाई सोमबीर पर चाकू से गोद दिया।