भिवानी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने लाइव कैमरों के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों पर रखी पैनी नजर
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने चुनाव कार्य निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए जिला स्तर पर डीआरडीए हॉल, भिवानी में स्थापित कंट्रोल रूम से नजर रखी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए दिये । ग़ौरतलब है कि प्रत्येक बूथ पर कैमरे लगाये गये थे जिनके सीधे प्रसारण पर ज़िला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में पैनी नज़र रखी गई ।