अरवल: शहर तेलपा में भीषण आग, 50 दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
Arwal, Arwal | Apr 8, 2026 सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान,रातों-रात उजड़ गया व्यापार, दुकानदारों की आंखों से छलके आंसू। अरवल जिले के शहर तेलपा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर तेलपा बाजार स्थित सब्जी मंडी में बीती देर रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया।