अरवल में नहर में पलटा अनियंत्रित ट्रक, टला बड़ा हादसा!
अरवल नगर परिषद क्षेत्र के नोनिया बीघा रोड स्थित 9 नंबर पुल के पास एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। ट्रक नोनिया बीघा निवासी बिनेसर सिंह के पुत्र और चालक अमरेंद्र कुमार उर्फ लांगवा चला रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में पलटे ट्रक को सीधा कर बाहर निकाला और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही टाउन थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
🙏 राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति या जानवर के हताहत होने की सूचना नहीं है। बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
📍 नोनिया बीघा, अरवल
📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए PUBLIC KI AWAAZ NEWS को लाइक, फॉलो और शेयर करें।
#Arwal #ArwalNews #RoadAccident #TruckAccident #NoniaBigha #BiharNews #BreakingNews #PublicKiAwaazNews
Arwal, Arwal | Sep 15, 2026