पाकरटांड: सिमडेगा के सेवईं के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल
सिमडेगा के सेवईं के पास शनिवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार के कारण एक मोटरसाइकिल और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों घायल सड़क पर ही पड़े रहे। घटना के काफी देर बाद तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना तेज गति के कारण हुई।