बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर ने 25 जुलाई को अपने साथियों जसवीर अहलावत, मुनीष गुर्जर, हनीफ नाईवाला, गुरविंदर बसातियावाला, दीनू बुढ़ी और कमलू खान के साथ “अपनों के बीच चाय कार्यक्रम” के तहत सढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव बिजोली, बुढ़ी और सुल्तानपुर का दौरा किया।
इस दौरान बृजपाल छप्पर ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। छात्रों के आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा, जो लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना बेहद जरूरी है।