कुशलगढ़: कुशलगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से किया संवाद
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कुशलगढ़ पहुंचे, शुक्रवार शाम 4 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों के साथ संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री के स्वागत में आदिवासी अंचल के लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया तथा वागड़ी लोकगीत गाकर मान-मनुहार की।