शामली: शामली जिले के थाना आदर्श मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 21, 2026 गुरूवार की दोपहर 12 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि 7 व 8 मई की दरमियानी रात को थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मुकदमें में वांछित कसेरवा निवासी अंकुर नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।