शाहजहांपुर: स्कूल जा रहे 10 मासूमों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा; परिजनों ने हादसे का दर्द बयां किया
शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के बारहपत्थर चौराहे के पास शनिवार सुबह हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा सभी घायल बच्चों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी 10 बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर भर्ती कराया गया