भीलवाड़ा: लांबिया टोल के समीप तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से सवारी ऑटो पलटा, 4 महिलाएं गंभीर घायल, देवस्थल से दर्शन कर लौट रही थीं
लांबिया टोल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,एक तेज रफ्तार पिकअप के सवारी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी,जिससे ऑटो पलट गया,हादसे में ऑटो में बैठी 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई ।बाकी को मामूली चोटे आई।ऑटो में एक ही परिवार के करीब 7 से 8 जने सवार थे।ये सभी रायला के समीप एक देवस्थल के दर्शन कर वापस अपने गांव मांडल लौट रहे थे।