हटा: घुटरिया के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, 2 घायल; गैसाबाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा
Hatta, Damoh | Apr 19, 2026 गैसाबाद थाना क्षेत्र के घुटरिया गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में कार चालक और सवार, दो लोग घायल हुए रविवार दोपहर घटना की सूचना पर गैसाबाद थाना पुलिस डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचीआर. सोनू कुर्मी और 112 पायलट देवकरण दहिया की मदद से घायल सूरज अहिरवार और सोनू अहिरवार को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल भेजा गया