अरेराज के खजुरिया मठ समीप सोमवार को आंधी पानी के दौरान सड़क पर बिजली का पोल गिर गया। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। बिजली पोल गिरते ही चौक पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगो के द्वारा बिजली विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों को मोबाइल पर सूचना दी गई।