जलालाबाद: गांव खंडहर में हुई मारपीट में 5 लोग हुए घायल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव खंडार निवासी विटोला देवी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिनांक 28.01.2025 को समय लगभग सुबह 9 बजे घर पर नींव निर्माण करवाने में व्यस्त थी कि अचानक गांव के ही ऋषीकन्त उत्तम राजू नितेश आदि ने हमला कर घायल कर दिया था.