दानापुर के खगौल की रहने वाली एक नाबालिक लड़की जो कि पिता की दूसरी शादी करने पर नाराज होकर घर से भाग गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा खगौल थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। इस संबंध में खगौल पुलिस के द्वारा छान बिन के दौरान पश्चिम बंगाल से नाबालिक लड़की सकुशल बरामद की गई।