पुपरी: पुपरी शहर के कर्पूरी चौक स्थित मोबाइल दुकान से ₹5 लाख की चोरी, मामला दर्ज
पुपरी शहर के कर्पूरी चौक स्थित मोबाइल दुकान श्री रानी सती इंटरप्राइजेज से 5 लाख नगद रुपया की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में दुकान संचालक मानस कुमार जालान के आवेदन पर रविवार को 12 बजे दिन में पुपरी थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।