परसिया: डब्ल्यूसीएल में नए सीएमडी के आने के बाद तबादले, पेंच महाप्रबंधक का नागपुर तबादला, विकास अग्रवाल होंगे जीएम
वेकोलि के पेंच एवं कन्हान क्षेत्र के महाप्रबंधक लक्ष्मीकांत महापात्रा का नागपुर मुख्यालय तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर महाराष्ट्र के माजरी एरिया के महाप्रबंधक (संचालन) विकास अग्रवाल महाप्रबंधक होंगे। जानकारी के अनुसार गत 15 मई को नागपुर मुख्यालय से खनन अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। 2:30 बजे रविवार को सूची वायरल हुई।