मानपुर के गोवर्धनपुर में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सागर गुप्ता रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में भोजपुरी अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, असहाय बुजुर्गों को कंबल बांटे गए।