नामकुम: लोवाडीह के युवक का शव जंगल से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Namkum, Ranchi | Mar 30, 2026 नामकुम के लोवाडीह निवासी युवक का शव जंगल से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार युवक के पिता ने बताया कि वह रविवार की सुबह घर से निकला था दोपहर दो बजे उसने फोन कर बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।