हमीरपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई में नब्बे शिकायतें आईं, जिन्हें जिलाधिकारी ने सुना
हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले से जनसुनवाई में नब्बे शिकायतें आईं। अधिकांश का जिला अधिकारी घनश्याम मीना ने तत्काल निराकरण किया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। यह जानकारी शुक्रवार को दो बजे मिली।