परसिया: खिरसाडोह: मुख्य मार्ग पर किराना दुकान में चोरी, शटर तोड़कर चोर पाँच लाख के गहने ले गए
खिरसाडोह में मुख्य मार्ग पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात चोरी हो गई। पुलिस शनिवार को चार बजे जांच के लिए मौके पर पहंुची। सांई किराना स्टोर्स में चोरों ने वारदात की। दुकान में रख्ेा जेवर और नगदी चोर ले गए।खिरसाडोह में मुख्य मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के समीप किराना दुकान है। इस दुकान का संचालन प्रमोद करते है। रात ग्यारह बजे वे दुकान बंद कर अंदर गए।