गुण्डरदेही: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए गौ सेवकों ने गुण्डरदेही तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपा
वैसे तो हिंदू धर्म में गौ को माता का दर्जा दिया गया है लेकिन आज के वर्तमान समय में वही गौमाता दर दर भटकने को मजबूर है बढ़ते हादसों का और पशु तस्करी के बढ़ते मामलों से दिन ब दिन गोवंश कम बोते नज़र आ रहे हैं इन्ही सभी मामलों को लेकर आज गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने बड़ी संख्या में गौ सेवकों ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौ माता की जयकारा लगाते हुए गुण्डरदेही तहसील कार्यालय पहुंचकर और राज्यपाल मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपा है।