सूरजपुर: स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से बच्चों को मिली प्रेरणा, बालिका कबड्डी टीम को मिले खेल के जूते
जिला कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ।